राज्य समाचार

CG NEWS: मातम में बदल गई सगाई की खुशियां, मेहमानों को निमंत्रण देने जा रहे दो युवकों की मौत

Spread the love

राजनांदगांव- खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले ठेलकाडीह थाना क्षेत्र में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां सगाई का निमंत्रण देने जा रहे दो युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में सगाई की खुशियां मातम में बदल गई।

मिली जानकारी के अनुसार ठेलकडीह थाना अंतर्गत ग्राम सिरसाही में दो मोटर साइकिल में आमने सामने भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में दो युवकों की मौके पर मौत हो गई। वहीं दो लोगों को गंभीर चोटें आई है। दुर्घटना में ग्राम कोपे नवागांव निवासी 18 वर्षीय प्रकाश वर्मा और एक अन्य युवक की मौत हो गई।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

दो युवकों की हालत गंभीर है। मृतक एक ही गांव के रहने वाले है। सगाई का निमंत्रण देने निकले थे। मृतक और घायल सिर में हेलमेट नहीं पहने थे। घायलों को 108 एम्बुलेंस में इलाज के लिए ले जाया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button