राज्य समाचार

BREAKING : K.K. ध्रुव को टिकट देने से नाराज हैं आदिवासी नेता, कांग्रेस से की हटाने की मांग

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही – मरवाही कांग्रेस में जमकर फुट देखने को मिल रही है. गुलाबी ठंड में सियासी पारा गरमा चुका है. कांग्रेस के वर्तमान विधायक के.के. ध्रुव को टिकट मिलने से स्थानीय आदिवासी नेता नाराज चल रहे हैं. करीब 2 दर्जन से ज्यादा आदिवासी नेता लामबंद होकर सीटिंग विधायक का जमकर विरोध कर रहे हैं. वहीं उन्हें हटाने की मांग की जा रही है. साथ ही जिलाध्यक्ष उत्तम वासुदेव ने मरवाही प्रत्याशी बदलने के लिए ज्ञापन भी सौंपा है.

दरअसल, आदिवासी नेताओं ने के.के. ध्रुव पर बाहरी होने का आरोप लगाया है. इसके पहले भी इस संबंध में सभी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत से भी शिकायत कर चुके हैं.

अब मांग नहीं पूरी होने पर आदिवासी समाज से निर्दलीय प्रत्याशी उतारने की घोषणा आदिवासी नेता कर चुके हैं. कयास लगाए जा रहे हैं कि 2018 के विधानसभा चुनाव में मरवाही कांग्रेस से अजीत जोगी के खिलाफ चुनाव लड़ चुके गुलाब राज आदिवासी समाज से प्रत्याशी हो सकते हैं.

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button