राज्य समाचार
आईजी डांगी, एसपी कश्यप सहित 10 को पुलिस पदक कल होंगे सम्मानित
रायपुर, 25 जनवरी। गणतंत्र दिवस पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के 10 जवानों को वीरता पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है। इनमें आईजी रतनलाल डांगी ,कमांडेंट विवेक शुक्ला,बीजापुर के एसपी कमललोचन कश्यप को नक्सल क्षेत्र में अदस्य साहस के लिए पुलिस वीरता पदक से सम्मानित किया जायेगा।
26 जनवरी पर मिलने जवानों और पुलिस अफसरों के लिए मेडल का ऐलान कर दिया गया है। होम मिनिस्ट्री की तरफ से जारी लिस्ट में इस बार कुल 10 पुलिस अफसरों को को अदम्य साहक के लिए गैलेंट्री अवार्ड और 10 को सराहनीय सेवा के लिए प्रधानमंत्री मेरिटॉरियस अवार्ड दिया जायेगा। कमललोचन कश्यप सहित छत्तीसगढ़ से 10 जवानों और अफसरों को गैलेंट्री अवार्ड के लिए चयन किया गया है।
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now
Live Cricket Info
