राज्य समाचार

Big Accident : निरीक्षक, सब इंजीनियर, लोक सेवा प्रबंधक सहित 5 की मौत, देर रात बर्थडे मनाकर लौट रहे थे…

उमरिया-  पाली रोड में एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों शहडोल में पदस्थ खनिज विभाग के निरीक्षक, लोक सेवा प्रबंधक भी शामिल है। मृतक अपने रिश्तेदार के यहां रीवा से शहडोल आये हुए थे। वापस लौटते समय तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, घटना उमरिया जिला, पाली थाना क्षेत्र के घुनघुटी चौकी की है। खनिज निरीक्षक पुष्पेंद्र त्रिपाठी के रीवा निवासी रिश्तेदार अमित शुक्ला का रविवार को जन्मदिन था। पुष्पेंद्र और लोक सेवा प्रबंधक अविनाश दुबे, सब इंजीनियर दिनेश सरिवान, प्रकाश जगत व अमित शुक्ला मदारी ढाबे में जन्मदिन मानकर देर रात वापस शहडोल के लिए निकले थे। इस दौरान घुनघुटी चौकी के मजगांव ग्राम हाइवे के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए। तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो लोगों ने उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने पांचों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। इधर इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बताया जा रहा है कि हादसे के बाद कार में आग लग गई थी। इस घटना पर घुनघुटी पुलिस ने बताया कि पांच लोग बर्थडे की पार्टी मनाने के लिए गए थे तभी उमरिया जिले की ओर से लौट रहे थे तभी यह घटना घटी है। फिलहाल जांच जारी है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button