राज्य एव शहर

किसान से 1 लाख 20 हजार की उठाईगिरी कर दो युवक फरार

रायपुर : माना बस्ती थाना क्षेत्र के पुराना धमतरी रोड पर आज दोपहर एक किसान उठाईगिरी का शिकार हो गया। बाइक सवार दो युवकों ने किसान का 1 लाख 20 हजार रुपये लेकर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार पीडि़त किसान तोरनलाल पटेल कुरुद सहकारी बैंक से धान का 1 लाख 20 हजार रुपए निकालकर अपने घर धरमपुरा जा रहा था। मोटरसाइकिल की डिक्की में पैसे डालकर माना बस्ती स्थित वर्मा होटल के पास पानी पीने के लिए उतरा था। पानी पीने के दौरान जब वह पीछे मुड़कर देखा तो गाड़ी की डिक्की खुली थी और उसमें से पैसा गायब था। मामले की शिकायत तोरण ने माना थाने में की। मामले में पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की तलाश की जा रही है। दो अज्ञात आरोपियों ने पल्सर गाड़ी से घटना को अंजाम दिया है। घटना के बाद से ही शहर में नाकाबंदी की गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button