राज्य समाचार

शराब के लिए युवक पर चाकू से हमला

पैसा नहीं देने पर गाली गलौज करते हुए गोपाल ने कटारनुमा चाकू से कामेश राव के ऊपर वार कर दिया

भिलाई:कुछ युवकों ने शराब पीने के लिए पैसा नहीं मिलने पर एक अन्य युवक पर चाकू से वार कर दिया। खुर्सीपार पुलिस ने बताया कि बीबीसी कॉलोनी खुर्सीपार निवासी सोनू कुमार हेल्पर है। शनिवार की रात करीब 11.45 बजे अपने दोस्त एस कामेश राव, मोहित देवागंन के साथ बाइक में बैठकर अण्डा रोल खाने सुनील पान दुकान जोन 2 खुर्सीपार जा रहा था। अण्डा रोल दुकान बंद होने से वहीं पर खड़ा था। उसी समय सन्नी गोपाल यादव, उसके साथी माजिद खान एवं एक अन्य युवक उनके पास आए और सन्नी गोपाल ने एस कामेश राव को शराब पीने के लिए पैसा मांगा। पैसा नहीं देने पर गाली गलौज करते हुए सन्नी गोपाल ने अपने पास रखे कटारनुमा चाकू से एस कामेश राव के गाल व मुंह में वार कर दिया। ज्यादा खून बहने के कारण गंभीर अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button