राज्य एव शहर

BREAKING : बिजली गुल होने से नाराज युवकों ने शिकायत रजिस्टर में लगाई आग, मचाया हंगामा

बिलासपुर-  बिजली गुल होने से परेशान युवकों ने फ्यूज कॉल सेंटर में जमकर हंगामा मचाया। इस दौरान उन्होंने लाइनमैन की पिटाई करते हुए शिकायत रजिस्टर को भी जला दिया। लाइनमैन की शिकायत पर पुलिस ने हमलावर बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

शुभम विहार मंगला निवासी सुभाषचंद तिवारी (62) नेहरु नगर स्थित विद्युत जोन कार्यालय में लाइनमैन हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि बीते 17 सितंबर की रात वे फ्यूज कॉल सेंटर में ड्यूटी कर रहे थे। इस दौरान तकनीकी खराबी के चलते रिंग रोड में फीडर बंद करना पड़ा, जिसके चलते बिजली सप्लाई प्रभावित हो गई। बिजली बंद होने से नाराज युवक फ्यूज कॉल सेंटर पहुंच गए और गाली-गलौज करने लगे।

इस दौरान लाइनमैन उन्हें समझाइश देने की कोशिश करता रहा। लेकिन, बदमाश युवकों ने गाली देते हुए उसकी पिटाई कर दी और मोबाइल भी तोड़ दिए। इस दौरान हमलावरों ने ऑफिस में रखे शिकायत रजिस्टर को भी जला दिया।

बिजली ऑफिस में तोड़फोड़ कर मचाया उत्पात
लाइनमैन ने पुलिस को बताया कि बदमाश युवकों ने ऑफिस में घुसकर जमकर उत्पात मचाया और तोड़फोड़ भी कर दी। इस दौरान लाइनमैन किसी तरह से वहां से भागा और अपनी जान बचाई। उसकी शिकायत पर पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

लाइनमैन ने ईई ने को दी जानकारी

नेहरू जोन में बिजली गुल के बाद हुई तोड़फोड़ व मारपीट की सूचना लाइनमैन ने जोन के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर सईद मुख्तार को दी। जिसके बाद अफसरों ने थाने में शिकायत दर्ज कराने कहा। साथ ही पुलिस अफसरों से ऐसे बदमाशों को गिरफ्तार करने की मांग की।

नेहरू नगर ही नहीं शहर के तोरवा डिवीजन, सिरगिट्टी, सरकंडा और ग्रामीण क्षेत्रों में भी बारिश और हवा के चलते लगातार बिजली बंद हो रही। रात के वक्त दो-दो घंटे लोग परेशान हो रहे। यही वजह है कि शहर में ऐसे हालात निर्मित हो रहे। वहीं बिजली उपभोक्ता लगातार अफसरों को अपनी परेशानी बता रहे हैं। इसके बाद भी व्यवस्था नहीं सुधर पा रही है।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button