मनोरंजन

Pushpa 2 Release Date : अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ का इंतजार हुआ खत्म!, रिलीज डेट आई सामने, जानिए…

मुंबई। तेलुगु स्टार अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2-द रूल’ की रिलीज डेट की घोषणा की गई है। यह फिल्‍म 15 अगस्त 2024 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सिनेमाघरों में आएगी। सोमवार को फिल्म निर्माताओं ने तारीख की घोषणा करते हुए एक आधिकारिक पोस्टर साझा किया, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया।

दरअसल, फिल्‍म के लिए स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन की छुट्टियों के साथ बॉक्स ऑफिस पर लाभ कमाने का यह सुनहरा अवसर होगा। अल्लू अर्जुन ने हाल ही में 69वें राष्ट्रीय पुरस्कार में पुष्पा के किरदार के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता था। फ्रेंचाइजी का पहला भाग, ‘पुष्पा- द राइज’ महामारी की तीसरी लहर के बीच रिलीज हुआ था, उस समय यह एक ब्लॉकबस्टर के रूप में उभरी थी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

महामारी के बाद यह टर्नअराउंड फिल्म थी, जिसने दर्शकों को सिनेमाघरों में वापस ला दिया। अल्लू अर्जुन द्वारा निभाया गया पुष्पराज का किरदार भारतीय सिनेमा में सबसे पसंदीदा किरदारों में से एक बन गया। ‘पुष्पा 2-द रूल’ दुनिया भर के सिनेमा स्क्रीन पर कई भाषाओं में रिलीज होगी। सुकुमार द्वारा निर्देशित, मैथरी मूवी मेकर्स द्वारा निर्मित, फिल्म में रश्मिका मंदाना और फहद फासिल भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसका संगीत राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता संगीतकार देवी श्रीप्रसाद ने दिया है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button