राज्य एव शहर

मुख्यमंत्री बघेल श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा में शामिल हुए

कोसरिया यादव महासभा का आयोजन

रायपुर,  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज जिला मुख्यालय दुर्ग के पुराना बस स्टैंड में कोसरिया यादव महासभा द्वारा आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा कार्यक्रम में शामिल हुए। विधायक अरुण वोरा और  देवेन्द्र यादव, महापौर दुर्ग  धीरज बाकलीवाल, महापौर भिलाई नीरज पाल, राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष  आर.एन. वर्मा और जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अध्यक्ष राजेन्द्र साहू भी कार्यक्रम  में उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि यादव समाज भगवान कृष्ण को मानने वाला समाज है। भगवान कृष्ण के विभिन्न रूपों में हम दर्शन करते हैं। आज भगवान कृष्ण के जन्मदिवस के अवसर पर समाज जन्मोत्सव मना रहा है। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि प्रजातंत्र में सभी समाज को अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा समाज के सभी वर्गों की बेहतरी के लिए योजना बनाई है। छत्तीसगढ़ किसानों का प्रदेश है। आज यहां के किसान खुश हैं। प्रदेश में कृषि के साथ व्यापार और उद्योग सभी प्रगति कर रहे हैं। प्रदेश में धान के साथ दुग्ध उत्पादन भी बढ़ा है। कोई समाज ऐसा नही जिसको सरकार ने सामाजिक कार्यों हेतु जमीन नहीं दी हो। सभी समाज को जमीन उपलब्ध कराई गई है। साथ ही समाज के मांग के अनुसार सामाजिक भवन बनाने राशि भी दे रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यादव समाज जमीन के लिए कलेक्टोरेट में आवेदन प्रस्तुत कर निर्धारित मापदण्ड के अनुसार जमीन की व्यवस्था करा लें। जमीन मिलने पर भवन के लिए सरकार राशि उपलब्ध कराएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के विकास के साथ यहां लोगों के लिए रोजगार का प्रबंध करा रही है। मुख्यमंत्री बघेल ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शोभा यात्रा में शामिल लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कोसरिया यादव समाज दुर्ग के अध्यक्ष  बोधन यादव ने स्वागत भाषण में समाज की विभिन्न मांगों की ओर मुख्यमंत्री का ध्यान आकृष्ट किया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और कोसरिया यादव समाज के अन्य पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button