राज्य समाचार

कोरबा में छेड़छाड़ की घटना में पुलिस को बड़ी सफलता, आरोपी गिरफ्तार

कोरबा।(ग्राम यात्रा छत्तीसगढ़ ) जिले में एक लड़की के साथ छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने की घटना में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना लगभग एक साल पुरानी है, जब पीड़िता अपने रिश्तेदार दयाल केंवट के पास ट्यूशन पढ़ने जाती थी। आरोपी ने लड़की के गले में चाकू रखकर जान से मारने की धमकी दी और उसका वीडियो भी बनाया था ।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी

 

आरोपी दयाल केंवट (30) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन और चाकू भी जब्त किए हैं। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है.

 

पुलिस की कार्रवाई

 

पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में पुलिस टीम ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई की है. थाना प्रभारी सिविल लाईन रामपुर निरीक्षक प्रमोद डनसेना और चौकी प्रभारी सीएसईबी उप निरीक्षक लक्ष्मण प्रसाद खूंटे ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त किए थे।

 

मामले की जांच

 

मामले की जांच पुलिस चौकी सीएसईबी थाना सिविल लाईन रामपुर जिला कोरबा में अपराध क्रमांक 700 / 2024 धारा 354,506 भा0द0वि0 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button