राज्य समाचार

DMF घोटाले की जांच तेज: कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष के ठिकानों पर ED की दबिश

Spread the love

अंबिकापुर । सरगुजा जिले में बहुचर्चित जिला खनिज न्यास (DMF) घोटाले की जांच ने अब रफ्तार पकड़ ली है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार को सरगुजा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश गुप्ता से जुड़े ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई की। इस कार्रवाई के बाद जिले के राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

जानकारी के मुताबिक, ईडी की टीम अंबिकापुर स्थित मानसून एग्रो एजेंसी में दस्तावेजों और वित्तीय लेन-देन की गहन जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई डीएमएफ फंड के उपयोग में कथित अनियमितताओं और वित्तीय लेन-देन की जांच के तहत की जा रही है।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

सूत्रों के अनुसार, डीएमएफ घोटाले की जांच के दौरान पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गुप्ता का नाम भी सामने आया था। इसी कड़ी में ईडी ने उनके ठिकानों पर दबिश देकर दस्तावेजों और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्यों की पड़ताल शुरू की है। जांच एजेंसी वित्तीय रिकॉर्ड और संबंधित दस्तावेजों की बारीकी से जांच कर रही है।

छापेमारी की खबर सामने आते ही शहर में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। बताया जा रहा है कि कार्रवाई के बाद राकेश गुप्ता और उनके परिवार के कुछ सदस्यों के मोबाइल फोन बंद हैं। हालांकि, ईडी की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

गौरतलब है कि डीएमएफ फंड में कथित गड़बड़ियों को लेकर ईडी लगातार जांच का दायरा बढ़ा रही है। अंबिकापुर में हुई यह कार्रवाई मामले में बड़े खुलासों की संभावना को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई है। अब सभी की नजर ईडी की आगामी कार्रवाई और जांच से निकलने वाले तथ्यों पर टिकी है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button