राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें

इसी सप्ताह जारी होगी कांग्रेस की लिस्ट-मंत्री रविंद्र चौबे

Spread the love

रायपुर। मंत्री रविंद्र चौबे ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए इसी सप्ताह कांग्रेस प्रत्याशियों की लिस्ट जारी होगी. 8 सितंबर को स्क्रीनिंग कमेटी के नाम पर चर्चा होगी. आधे से अधिक सीटों पर चर्चा पूरी हो चुकी है. अधिकांश सीटों पर सिंगल नाम है, कुछ सीटों पर दो नाम का पैनल तैयार है. सेंट्रल इलेक्शन कमेटी नाम पर मोहर लगाएगी. रविंद्र चौबे ने मीडिया से चर्चा में कहा कि टिकट के लिए किसी को भी दिल्ली जाने की आवश्कता नहीं है. कांग्रेस प्रभारी सैलजा ने स्पष्ट रूप से कहा है कि किसी को भी दिल्ली जाने की जरूरत नहीं है. हमने लोकतांत्रिक प्रक्रिया अपनाई है. ब्लॉक कमेटी को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित सभी ने दिग्गज नेताओं ने एप्लीकेशन दिए हैं. इस प्रकार सारे ब्लॉक कांग्रेस के नेताओं के 2900 से अधिक आवेदन आए हैं, उन आवेदनों को निवेदन बनाया गया है.

चौबे ने कहा कि कांग्रेस कमेटी के द्वारा राज्य के चुनाव समिति को सौंपा गया है. स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक राज्य में होगी, तो दिल्ली दौड़ लगाने की कोई जरूरत नहीं है. इसके बाद कोई केंद्रीय कमेटी के पास आवेदन करने कर नहीं सकते हैं. नेताओं से मिलने अगर कुछ विधायक दिल्ली गए होंगे, मुझे नहीं लगता दिल्ली से कोई लाभ होने वाला है. सारे फैसले रायपुर से ही होंगे.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इसके साथ ही रविंद्र चौबे ने प्रदेश में सरकार के पक्ष में चुनावी वातावरण दिखने की बात कही है. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में फिर से कांग्रेस की सरकार बनाने जा रही है, ऐसा दिखाई दे रहा है. वर्तमान में विधायकों का परफॉर्मेंस भी अच्छा है. सर्वे के आधार पर यह निर्णय है. गुण-दोष के आधार पर यह निर्णय हाईकमान को करना है, इस पर मैं ज्यादा टिप्पणी नहीं करना चाहता हूं.

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button