राजनीतीराज्य समाचार

ब्रेकिंग न्यूज़ : दस मंत्रियों की लिस्ट के साथ दिल्ली से रायपुर पहुंचे भूपेश

24 या 25 को शपथ

Spread the love

रायपुर। कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ के दस मंत्रियों के नाम को आज रात हरी झंडी दे दी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दस मंत्रियों के नाम वाली लिस्ट को लेकर रात में ही स्पेशल प्लेन से दिल्ली से रायपुर पहुंचे।
23 तारीख को दसों मंत्रियों के नाम की घोषणा हो जाएगी। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल 24 या 25 दिसंबर को मंत्रियों को शपथ दिलाएंगी। 
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 20 तारीख की रात ही दिल्ली पहुंच चुके थे। दस मंत्रियों की लिस्ट पर 21 तारीख को उनकी राहुल गांधी से बात होनी थी। चूंकि राहुल गांधी शिमला से कल देर रात दिल्ली पहुंचे, इसलिए बातचीत आज के लिए टल गई थी।
आज शाम राहुल गांधी ने अपने 12, तुगलक लेन स्थित अपने निवास में मिटिंग रखी और छत्तीसगढ़ के दसों संभावित मंत्रियों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान प्रदेश प्रभारी पी.एल. पुनिया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मंत्री व्दय टी.एस. सिंहदेव एवं ताम्रध्वज साहू मौजूद थे।
सूत्रों के मुताबिक आदिवासी वर्ग से मंत्री पद के लिए जो नाम सामने आए उस पर राहुल गांधी ने थोड़ा विस्तार से बातचीत की। बस्तर से लखेश्वर बघेल एवं मनोज सिंह मंडावी को मंत्री बनाए जाने की चर्चा है। बस्तर से मंत्री पद की दौड़ में तो कवासी लखमा भी थे।
माना जा रहा है कि उन्हें आगे चलकर बस्तर विकास प्राधिकरण का अध्यक्ष बनाया जा सकता है। वहीं सरगुजा संभाग से अमरजीत भगत को मंत्री बनाए जाने की खबर आ रही है। वैसे सरगुजा क्षेत्र से वरिष्ठ विधायक रामपूकार सिंह का नाम भी मंत्री पद के लिए चलते रहा था।
उन्हें कुछ समय बाद विधानसभा उपाध्यक्ष जैसे गरिमामय पद की जिम्मेदारी दी जा सकती है। रविन्द्र चौबे, सत्यनारायण शर्मा, मोहम्मद अकबर, डॉ. शिव कुमार डहरिया एवं श्रीमती अनिला भेंडिया को मंत्री बनाए जाने की चर्चा है।
दिल्ली में मिटिंग रात आठ बजे के आसपास खत्म हुई। भूपेश बघेल, टी.एस. सिंहदेव एवं ताम्रध्वज साहू आज रात में स्पेशल प्लेन से रायपुर पहुंचे।
 
इधर, राजधानी रायपुर में राजभवन से संबध्द अफसरों को सूचित किया जा चुका है कि 24 या 25 तारीख को कभी भी मंत्रियों की शपथ हो सकती है। 23 तारीख को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का दो स्थानों पर दौरा है।
मुख्यमंत्री रविवार को 11.15 बजे हैलीकॉप्टर से जांजगीर चाम्पा जिले के जमगहन गांव के लिए रवाना होंगे। वहां दोपहर करीब 12 बजे कांग्रेस विधायक राम कुमार यादव के स्वर्गीय पिता के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होंगे।
1 बजे वे हैलीकॉप्टर से जमगहन से राजनांदगांव के पानाबरस गांव के लिए रवाना होंगे। वहां मोहला मानपुर के विधायक इंद्रशाह मंडावी की माता के निधन पर शोक कार्यक्रम में शामिल रहेंगे। पानाबरस में दोपहर 1.40 से 2.40 तक रहेंगे।
दोपहर 3 बजकर 20 मिनट पर रायपुर पहुंचेंगे। इस तरह मुख्यमंत्री के कल के दौरा कार्यक्रम में बेहद व्यस्त रहने के कारण 24 या 25 को ही मंत्रियों के शपथ की संभावना है। 

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button