राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें

स्कूली बच्चों से भरी पिकअप वाहन पलटी, 17 बच्चे घायल, छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में हिस्सा लेकर लौटते वक्त हुआ हादसा

Spread the love

मोहला-मानपुर। जिले में स्कूली बच्चों से भरी पिकअप वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में कुल 17 बच्चे घायल हुए हैं. जिसमें कुछ बच्चों को चोटें आई है तो कुछ गंभीर हैं. सभी घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है. यह मामला खड़गाव थाना क्षेत्र का है. बताया जा रहा ही कि सभी स्कूली छात्र छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में भाग लेकर अपने घर वापस लौट रहे थे तभी यह हादसा हुआ. इस हादसे से शिक्षा विभाग पर सवाल उठता है कि आखिर बच्चों को लापरवाही पूर्वक पिकअप वाहन से क्यों लाया लेजाया जा रहा था..जानकारी के अनुसार, प्रदेशभर में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक चल रहा है. जिसमें स्कूली बच्चे अलग-अलग खेलों में हिस्सा ले रहे हैं. वहीं मोहला-मानपुर जिले के ग्राम बोगा फुलकोड़ो में भी खेल आयोजित किया गया था. जिसमें स्कूली बच्चे हिस्सा लेने पहुंचे थे. छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में हिस्सा लेने के बाद सभी बच्चे पिकअप वाहन में सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे तभी ग्राम फुलकोड़ो और भर्रीटोला के बीच वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में कुल 17 बचे घायल हुए हैं. जिन्हें इलाज के लिए मानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है. मानपुर बीएमओ डॉ. गिरीश खोबरागड़े ने इसकी पुष्टि की है.

123
123
123
123
123
123

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button