राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें

कंजक्टिवाइटिस का खतरा: तेजी से पांव पसार रही आंखों की बीमारी, 4500 से अधिक लोग प्रभावित, अलर्ट मोड पर प्रशासन

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में तेजी से आंखों की बीमारी कंजक्टिवाइटिस के मरीज बढ़ते जा रहे हैं. वही दुर्ग जिले में भी इस बीमारी से लगभग 4500 से अधिक लोग प्रभावित हैं, जिसके बाद अब जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है. कंजेक्टिवाइटिस को लेकर दुर्ग जिला अस्पताल में नेत्र रोग विभाग में विशेष तैयारियां की गई है.दुर्ग जिला अस्पताल में ही अब तक लगभग 1500 से अधिक मरीज पहुंच चुके हैं. दुर्ग सीएमएचओ डॉक्टर जेपी मेश्राम ने सभी डॉक्टरों को बीमारी से बचाव के उपाय लोगों को बताने एवं उचित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं.

दरअसल, छत्तीसगढ़ में अब तक 20000 से अधिक लोग कंजक्टिवाइटिस से प्रभावित हो चुके हैं. इस आई फ्लू की बीमारी में प्राथमिक तौर पर आंखों में चुभन एवं आंखों का लाल रंग का दिखना, इसका प्राथमिक लक्षण है, लेकिन यह बीमारी एक वायरस के रूप में लोगों में फैलती जा रही है. रोकने के लिए अब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जिला अस्पताल पर नेत्र रोग विशेषज्ञ को तैनात किया जा रहा है.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जिला अस्पताल के सिविल सर्जन वाईके साहू ने बताया कि इस बीमारी से बचने के लिए लोग अपने आंखों की सिकाई ठंडे पानी से करें, यह एक सेल्फ डीएक्टिव डिसीस है, जो 5 से 6 दिनों में स्वयं ठीक हो जाती है, लेकिन इससे बचाब ही इसका इलाज है. ऐसे लोगो से हांथ न मिलाएं, जो इस आई फ्लू से पीड़ित हैं. वे हाथ को साफ रखें और आंखों में एंटीबायोटिक आई ड्राप का इस्तेमाल करें, जिससे यह पूरी तरह ठीक हो जाता है.

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button