राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें

सेंट्रल जेल प्रबंधन की लापरवाही, कैदी को VVIP ट्रीटमेंट देने का VIDEO वायरल

Spread the love

रायपुर. रायपुर के सेंट्रल जेल में जेल प्रबंधन की लापरवाही उजागर हुआ है. इलाज के बहाने कैदी को VVIP ट्रीटमेंट देने का मामला सामने आया है. कैदी राकेश बैस को गुटखा खिलाते जेल प्रहरी का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा.मिली जानकारी के मुताबिक, कैदी राकेश बैस 50 लाख की धोखाधड़ी का आरोपी है. उसे इलाज के नाम पर प्रहरी मेकाहारा ले गया था, इस दौरान का उनका वीडियो सामने आया है. वीडियो में कैदी और धोखाधड़ी का आरोपित राकेश बैस नाश्ते और पान ठेले पर घूमता दिखाई दिया. वीडियो दोपहर एक बजे का बताया जा रहा है. आरोपित राकेश बैस और जेल प्रहरी आराम से बाहर घूमते दिखाई दे रहे हैं. इय मामले में एसएस तिग्गा जेल अधीक्षक को फोन कर जानकारी पूछी गई तो उन्होंने पूरा मामला सुनने के बाद तुरंत फोन काट दिया. वे जवाब देने से बचते नजर आए.

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button