11/04/2026

विनोद वर्मा, रुचिर व राजेश तिवारी को भूपेश सरकार में बड़ी जिम्मेदारी

रायपुर। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही पत्रकारिता से राजनीति में आए विनोद वर्मा एवं रुचिर गर्ग को अहम् जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा कांकेर के नेता राजेश तिवारी को भी बड़ा उत्तरदायित्व सौंपा गया है।
छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग की सचिव रीता शांडिल्य ने आज महत्वपूर्ण नियुक्तियों वाला आदेश जारी किया। विनोद वर्मा को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजनीतिक सलाहकार नियुक्त किया गया है।
रुचिर गर्ग मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार बनाए गए हैं। राजेश तिवारी को मुख्यमंत्री का संसदीय सलाहकार नियुक्त किया गया है। 

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

You may have missed Latest News