राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें
KORBA: सब्जी विक्रेता के घर से टमाटर चोरी, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
कोरबा. टमाटर की कीमत इन दिनों आसमान पर चढ़ गया है. वहीं कोरबा से चोरी का अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जहां सब्जी विक्रेता के घर से एक कैरेट टमाटर की चोरी हो गई. प्रार्थी की शिकायत पर मानिकपुर चौकी मामले की जांच कर रही.
टमाटर व्यवसायी कैलाश टंडन ने बताया कि घर के बाहर टमाटर के कैरेट रखा था, जिसमें से एक कैरेट की चोरी हो गई है. सौ से 120 रुपए प्रतिकिलों के दर से टमाटर बिक रहा. आज आम आदमी के पहुंच से दूर हो गया है. यही वजह है कि अब टमाटर की चोरी होने के मामले भी सामने आने लगे. घटना मानिकपुर चैकी इलाके के एसईसीएल झोपड़ी पारा की है.
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now



Live Cricket Info
