राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें

तंत्र-मंत्र के नाम पर 40 लाख की ठगी : कार एक्सीडेंट में अकाल मौत होने का भय दिखा कर वसूले लाखों रुपए, हवन के जलाने के लिए मांगा एप्पल का फोन

Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में तंत्र-मंत्र करने के नाम पर लाखों ठगी (fraud) का मामला सामने आया है. फर्जी तांत्रिक शातिर तरीके से एक परिवार को घोर अनिष्ट का भय दिखा-दिखाकर तंत्र-मंत्र (Black magic) करने के नाम पर 40 लाख रूपये की ठगी की. आरोपी हवन में जलाने के लिए एप्पल (Apple) कंपनी का दो बार महंगा मोबाइल मांगा. इसके साथ ही टीव्ही फाइनेंस करवाया और सोने चांदी के गहने भी मांगे. इसके बाद आरोपी ने और 15 लाख रुपये की मांग की. जिसके बाद प्रार्थी ने एफआईआर दर्ज कराई. इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने फर्जी तांत्रिक को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है. यह मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है.जानकारी के अनुसार, पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र निवासी प्रार्थी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाया कि नीमगांव (महाराष्ट्र) के ब्रह्म दत्त इंगले नाम के व्यक्ति से उसकी पहचान लगभग 4 साल पहले रायपुर में ही हुई थी. आरोपी ने अपना परिचय तांत्रिक के रूप में कराया था. शुरुआत में घर पर छोटी मोटी समस्याओं को दूर करने के लिए तंत्र-मंत्र करने के नाम पर पैसा लेता रहा. घर के सदस्यों के बीमार पड़ने पर अस्पताल न जाकर तंत्र-मंत्र से ठीक करने दावा करता था.

धीरे-धीरे घर पर घोर संकट आने, कार एक्सीडेंट में मृत्यु, बच्चे के अकाल मृत्यु का भय दिखा कर बड़े-बड़े अनुष्ठान करने के लिए पैसे मांगता रहा. फिर अनुष्ठान में बाधा आ गई है कह है प्रार्थी को डराकर पैसे मांगता रहा. यहां तक की अनुष्ठान में एप्पल कंपनी का मोबाइल लगेगा, उसे हवन में जलाना पड़ेगा कहकर दो बार मंहगे मोबाइल लिया. एक बार टीव्ही फाइनेंस करवाया. सोने चांदी के गहने मांगे. प्रार्थी अनिष्ट होने के डर से रुपए अपने अकाउंट से और दोस्तों, परिचितों से उधारी लेकर आरोपी के अकाउंट पर पैसे भेजता रहा. इस तरह से पिछले चार सालों में आरोपी ने तकरीबन 40 लाख रुपये की उगाही कर ली. जब प्रार्थी बात करना बंद करता तो दिन में सौ-सौ कॉल कर उसे परेशान करता था.

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

हद तो तब हो गई जब आरोपी ने पूरे परिवार का रोड़ एक्सीडेंट में अकाल मृत्यु का भय दिखा कर अनुष्ठान करने 15 लाख रूपये की मांग करने लगा. तब परेशान हो कर प्रार्थी ने ब्रह्म दत्त इंगले के खिलाफ पुरानी बस्ती थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई.

एफआईआर अर्ज करने के बाद पुलिस जांच में जुटी. इसी बीच आरोपी पैसे लेने और अन्य जजमानों से मिलने रायपुर आया हुआ था. इस दौरान पुलिस ने आरोपी ब्रम्ह दत्त इंगले (30 वर्ष) को फाफाडीह के एक होटल से गिरफ्तार किया.

123
123

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button