राज्य समाचार
रायपुर से चेन्नई के लिए पहली विमान सेवा का आगाज
रायपुर। रायपुर से चेन्नई जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। अब वे इस रुट में भी फ्लाइट सेवा का आनंद ले सकते हैं। जानकारी के मुताबिक रायपुर से चेन्नई के लिए पहली फ्लाइट जल्द ही शुरु होने जा रही है। एयर पोर्ट प्रबंधन ने इस बात की जानकारी दी है कि 7 अप्रैल से इसकी शुरुआत होगी। आपको बात दें कि लंबे समय से मांग हो रही थी कि इस रुट में भी विमान सेवा बहाल की जाए। जिसके बाद इंडिगो ने यह निर्णय लिया है।
प्लाइट का समय इस प्रकार रहेगा – चेन्नई से रायपुर – सुबह 10:20 – दोपहर 12:20 और रायपुर से चेन्नई – दोपहर 12:50 – दोपहर 2:25 होगा।
Live Cricket Info
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now

