राज्य समाचार

ठप्प हो जायेगी स्वास्थ्य सेवाएं, 60 सूत्रीय मांगो को लेकर प्रदेशभर के हेल्थ वर्कर्स रहेंगे हड़ताल पर

Spread the love

रायपुर: अपनी छ सूत्रीय मांगो को लेकर प्रदेश हर के स्वास्थ्य कर्मचारी अड़े हुए है। वे कल यानी मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का विचार बना चुके है। (CG Health workers strike ) अगर ऐसा होता है तो राज्य भर के स्वास्थ्य सेवाओं पर इसका सीधा असर देखने को मिलेगा। हड़ताल में जाने वालों में डियोग्राफर, मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी, नेत्र सहायक अधिकारी ओटी टेक्नीशियन,स्टॉफ नर्स,वार्ड बॉय ,आया बाई सभी शामिल है।

 

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

इस बारे में संघ क्ले पदाधिकारियों का कहना है कि पिछले कई वर्षो से वे मुख्यमंत्री से लेकर स्वास्थ्य मंत्री और विभागीय अधिकारियों के पास अपनी मांगे लेकर पहुंच चुके हैं। लेकिन अब तक मांगे पूरी नहीं हुई है। बताया गया कि हर बार उन्हें शासन कि तरफ से मांगो की पूर्ती के लिए कोरा आश्वासन ही मिला लेकिन इस दिशा मे कोई ठोस पहल नहीं हो सकी। जिसके बाद उन्होंने इस मुद्दे पर अनिश्चितकालीन हड़ताल का फैसला किया है।

 

बात करें स्वास्थ्य कर्मियों की छः मांगो पर तो इनमें रेडिएशन भत्ता जो की 30 साल से 50 रुपए है जिसे मूल वेतन का 10% किया जाएँ, पदो की संख्या में वृद्धि हो, (CG Health workers strike ) रेडिएशन अवकाश की स्वीकृति, पद नाम परिवर्तन, पदोन्नति क्रम 2800 से 4200 किया जाने और चार स्तरीय वेतनमान की मांग शामिल है। इसके अलावा अलग-अलग सेल की भी कई मांगे इनमे शामिल है।

 

दूसरी तरफ अंबिकापुर में भी स्वास्थ्य कर्मचारियों ने सामूहिक छुट्टी के लिए दिया आवेदन कर जिला प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। उन्होंने भी 4 जुलाई से अनिश्चितकालीन आंदोलन पर जाने की चेतावनी दी है। वे भी अपनी 24 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन पर जाने की तैयारी में जुटे हुए है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button