राज्य समाचार

गुब्बारे का सिलेंडर फटा, 3 बच्चों समेत आधा दर्जन लोग घायल

रायगढ़। रायगढ़ के ओडिशा से सटे सरिया तहसील से एक बड़ी दुर्घटना प्रकाश में आई है। यहां बुधवार की शाम गांधी चौक में दशमी मेले के दौरान गुब्बारे में हवा भरने वाला सिलेंडर फट गया। जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। जिसमें बच्चे भी शामिल हैं। घटना के बाद से गुब्बारे वाला वहां से भाग निकला। जानकारी के अनुसार सरिया के गांधी चौक के पास रथ यात्रा का दशमी का मेला लगा हुआ था। इस मेले में आसपास के क्षेत्र और सरहदी गांव से भी लोग पहुँचे थे। पड़ोसी राज्य ओडिशा के बेहरापाली निवासी राजकुमार पंडा सिलेंडर से गुब्बारे में हवा भरकर बेच रहा था। तभी अचानक से सिलेंडर फट गया। जिसकी चपेट में कुल 7 लोग आ गए। जो जख्मी हो गए। इनमें बच्चे भी शामिल थे।
123
123
पूरी घटना में दो पुरुष, दो महिला समेत तीन बच्चों के जख्मी होने की खबर है। घटना की जानकारी मिलने पर सरिया थाने की पुलिस वहां मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक भवन में इलाज के लिए भेजा गया। धमाके के बाद से गुब्बारा बेचने वाला राजकुमार पंडा मौके से निकल गया। इसके पहले भी रायगढ़ जिले के नटवर हाई स्कूल के प्रांगण में स्थित आत्मानंद स्कूल में भी एक कार्यक्रम के लिए गुब्बारे भरने के दौरान सिलेंडर फटा था। जिसमें गुब्बारे भरने वाले एक व्यक्ति का टांग कटकर अलग हो गई थी। हादसे के वक्त स्कूल में छुट्टी थी इसलिए कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। इस मामले ने काफी सुर्खियां बटोरी थी।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button