राज्य समाचार

राजधानी में झमाझम बारिश ने गर्मी से दी राहत, नाले चोक होने से सड़कों और घरों में भरा पानी, कई इलाकों में जनता परेशान

रायपुर। Rain filled roads in Raipur मानसून की एंट्री के बाद प्रदेश में पिछले दो दिनों से रुक- रुककर भारी बारिश हो रही है। वहीं राजधानी रायपुर में भी लगातार हो रही बारिश से कई इलाकों में जलभराव हो गया है। शहर के कई इलाकों में बारिश का पानी इस कदर भर गया है कि लोगों को आने जानें काफी दिक्कतों का समाना करना पड़ रहा है।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Rain filled roads in Raipur हांलकि की दो दिनों की इस बारिश से लोगों को गर्मी से राहत तो मिली है, लेकिन दूसरी ओर अब उन्हें बारिश के भरे पानी के दिक्कतों का समना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार संतोषी नगर, मठपुरेना, महावीर नगर समेत कई इलाकों के सड़कों में बारिश का पानी जलजमाव हो गया है। इसके अलावा कई इलाकों के घरों में भी पानी भर गया है।

 

नाला अवरुद्ध होने के कारण गंदा पानी मुख्य मार्ग पर भर गया। आपको बता दें कि प्रदेश में पिछले दो दिनों से हो रही बारिश में लोगों की जनजीवन को अस्तव्यस्त कर दी है। घरों और सड़कों में भर रहे नाले के पानी से लोग काफी परेशान हो गए हैं।

 

 

बता दें कि, बारिश का ये सिलसिला अभी थमने वाला नहीं है। प्रदेश के कई इलाको में आने वाले दो तीन दिनों में बारिश होने वाली है। इसके लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। लोगों को बारिश से बचने के लिए पेड़ों का सहारा नहीं लेने को कहा गया है। तेज आंधी भी चलने की संभावना है। गरज-चमक के साथ वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button