राज्य समाचार

हृदय रोग से ग्रस्त बच्चों के लिए निःशुल्क जांच और उपचार शिविर

29 अप्रैल को जिला चिकित्सालय सूरजपुर और 30 अप्रैल भैयाथान में आयोजन

सूरजपुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। कलेक्टर एस जयवर्धन के दिशा-निर्देशन में आरबीएसके (राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम) और एसईसीएल की परियोजना ’धड़कन’ के संयुक्त तत्वावधान में 0 से 18 वर्ष तक के ऐसे बच्चों, जिनमें जन्मजात हृदय रोग के लक्षण हैं, के लिए एक विशेष निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 29 अप्रैल 2025 को सुबह 09ः00 बजे से शाम 05ः30 बजे तक जिला चिकित्सालय सूरजपुर और 30 अप्रैल को भैयाथान में आयोजित होगा। इस पहल का उद्देश्य हृदय रोग से पीड़ित आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को लाभ पहुंचना है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इस शिविर में रायपुर स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल की विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा बच्चों की स्क्रीनिंग की जाएगी। जिन बच्चों में गंभीर लक्षण पाए जाएंगे, उनका निःशुल्क उपचार और ऑपरेशन सत्य साईं अस्पताल में किया जाएगा।

शिविर को सफल बनाने के लिए जिले की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता और आरबीएसके दल द्वारा पूर्व में ही ऐसे बच्चों की पहचान कर पंजीयन की प्रक्रिया पूरी की जा रही है, ताकि समय पर जांच सुनिश्चित हो सके।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button