राज्य समाचार
नई सरकार बनते ही 4 बड़े पुलिस अफसरों की नई जिम्मेदारी तय
रायपुर। नई सरकार के आज कामकाज के शुरू होते ही 4 बड़े पुलिस अफसरों की नई जिम्मेदारी तय की गई है। डी. एम.अवस्थी को ईओडब्लू एवं एसीबी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
संजय पिल्ले को विशेष महानिदेशक गुप्त वार्ता पुलिस मुख्यालय की जिम्मेदारी दी गई है। मुकेश गुप्ता को पुलिस मुख्यालय में विशेष पुलिस महानिदेशक पद पर पदस्थ किया गया है। अशोक जुनेजा को छसबल, एसटीएफ एवं प्रशासन का दायित्व सौंपा गया है।
