राज्य समाचार

यश साहू हत्याकांड में कई पेंच. यश साहू हत्याकांड में पुलिस की जांच के दायरे से मुख्य आरोपियों के दोस्त बाहर, आरोपी का कथित दोस्त ही आंदोलन करवा मृतक के लिए कर रहा न्याय की गुहार

बिलासपुर, बिलासपुर में कोचिंग कर रहे इस साहू की नृशंस हत्या के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार हो चुके है जबकि परिजनों का आरोप है कि इस मामले में अन्य कई आरोपी हो सकते है जो अब भी फरार है। मसलन अब तक जिस ऑटो में मृतक को ले जाया गया है वो ऑटो समेत चालक पुलिस पहुंच से दूर है, ढाबा संचालक सहित चौकीदार की भूमिका स्पष्ट नहीं है वहीं इस घटना में एक चौकाने वाला मामला सामने आया है कल तक जो सुनील साहू मुख्य आरोपी राहुल नामदेव के हर गुनाह में भागीदार रहा है वो आज मृतक के परिवार को इंसाफ दिलाने सड़क पर आवाज़ उठा रहा है ! चक्रभांठा और हिर्री थाने के एफआईआर में दर्ज मामले इन दोनों की दोस्ती की खुद गवाही देते है।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

ऐसे में आंदोलन की राह कहीं पुलिस की दिशा को भटकाने का एक माध्यम तो नहीं है क्योंकि अमूमन मारपीट में दोस्त ही साथ दिया करते है। बिना जांच किसी निर्दोष पर कार्रवाई नहीं होनी चाहिए लेकिन दबाव में कोई दोषी बचना नहीं चाहिए। ऐसे में जब पुलिस के पास जांच के कइयों तरीके मौजूद है तो पुलिस क्यों नहीं उन लोगो से पूछताछ करती है जो हर रोज राहुल के साथ उठा बैठा करते थे। ढाबा के चौकीदार ने क्यों नहीं बेरहमी के साथ मारपीट कर रहे युवकों को रोकने की कोशिश की या फिर आरोपियों का इलाके में खौफ उनको ऐसा करने की इजाजत नहीं दिया।

 

ऐसे जख्मी युवक को ले जाने वाला ऑटो चालक यकीनन ही कोई परिचित का हो सकता है तो फिर सीसीटीवी कैमरे या पूछताछ में अब तक ऑटो की पहचान क्यों नहीं हो सकी है। पुलिस कार्रवाई के दौरान भी सुनील साहू को थाने में आरोपी राहुल नामदेव के परिजनों के साथ देखा गया था लेकिन सुनील अब समाज के लोगो के साथ खड़ा नज़र आ रहा। पुलिस को सुनील की पूरे मामले की भूमिका की जांच करनी चाहिए क्योंकि इससे पहले सुनील कई बार मारपीट के मामलों में शामिल होने के आरोप लगते रहे है। पुलिस की जांच में ये बात आई चाहिए कि आखिर ये लोग कब कब सम्पर्क में रहे वारदात के दिन उस इलाके में किसकी मौजूदगी रही। ऐसे कइयो सवाल है जो मृतक के परिजनों सहित शहरवासियों के मन में कौंध रहा है। पूरे मामले में राजनीतिक दबाव से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। इधर पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने पूरे मामले में निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया है।

123
123

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button