राज्य समाचार

उत्तर बस्तर में नक्सलियों को तगड़ा झटका, 5 लाख रुपए की इनामी नक्सली सुनीता ढेर, बेहद खूंखार थी ये महिला माओवादी

दक्षिण छत्तीसगढ़ में जारी छत्तीसगढ़ पुलिस और केंद्रीय अर्धसैनिक बलों को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। दरअसल नक्सलियों के साथ हुई पुलिस की मुठभेड़ में जिस महिला नक्सलियों को पुलिस ने ढेर किया था उसकी पहचान कर ली गई है। मारी गई महिला नक्सली कोई और नहीं बल्कि इलाके में दहशत फ़ैलाने वाली सुनीता थी। महिला नक्सली सुनीता पर सरकार की तरफ से 5 लाख रूपये का इनाम घोषित था।

पूर्व नक्सली और गोपनीय सूत्रों की माने तो सुनीता RKB डिवीजन की सदस्य थी। सुनीता टॉप नक्सल लीडर बलदेव की टीम की सदस्य थी। बता दें कि कल बिनागुण्डा के जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई थी। इस एनकाउंटर में पुलिस ने बड़े पैमाने पर नक्सल सामग्री भी बरामद की थी। आज इस पूरे प्रकरण का खुलासा कांकेर एसपी भापुसे दिव्यांग पटेल ने किया हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बताया जाता हैं की इलाके में सक्रिय सुनीता बेहद खूंखार महिला नक्सलियों में शुमार थी। सुनीता पर कई बड़े हमले में शामिल रहने का था। पुलिस में सुनीता के खिलाफ कई मामले भी दर्ज हैं। उसकी तलाश लम्बे वक़्त से थी लेकिन बिनागुण्डा में हुए मुठभेड़ में पुलिस ने उसे मार गिराने में सफलता पाई।

123
123

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button