राज्य समाचार

मुंगेली : वाहन दुर्घटना में दो युवको की मौत

Spread the love

मुंगेली। छतौना में तेज रफ्तार बाइक पेड़ से जा टकराई, जिससे बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक रिश्तेदार हैं।
मुंगेली जिले के जरहागांव थाना क्षेत्र के छतौना में बीती देर रात बाइक सवार दो युवक अनियंत्रित होकर बिलासपुर मुंगेली मुख्य मार्ग पर छतौना के ठाकुर देव मंदिर के पास पेड़ से टकरा गए। हादसा इतना भयानक था कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि पेड़ से टकराने के बाद युवक फुटबॉल की तरह उछलकर काफी दूर जा गिरे थे। वहीं बाइक भी इस हादसे में बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई है।
दोनों युवक अलग-अलग गांव के बताए जा रहे हैं, इनमें से एक जरहागांव थाना क्षेत्र के फरहदा का रहने वाला है, जिसका नाम रंजीत सोनवानी है। वहीं दूसरा युवक लालपुर थाना क्षेत्र के बंधवा निवासी हितेश माथुर बताया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। वहीं पुलिस मृतक के परिजनों से संपर्क कर घटना के बारे में जानकारी देने की कोशिश कर रही है।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button