राष्ट्रीय खबरें

लिव-इन पार्टनर की हत्या, शव कुत्तों को खिलाया:झगड़ा हुआ तो 24 साल छोटी महिला को मारा, बॉडी के टुकड़े कुकर में उबाले

मुंबई में श्रद्धा वालकर मर्डर केस जैसा मामला सामने आया है। यहां मीरा रोड इलाके में 56 साल के आरोपी ने अपनी 32 साल की लिव-इन पार्टनर का मर्डर कर आरी से शव के टुकड़े कर दिए। इसके बाद आरोपी ने शव के टुकड़े कुकर में उबाल दिए। पुलिस को शक है कि उसने उबला हुआ मांस कुत्तों को खिलाया।

आरोपी का नाम मनोज साने है। वह पिछले 3 साल से सरस्वती वैद्य नाम की महिला के साथ मीरा रोड इलाके की आकाशगंगा बिल्डिंग के 7वें फ्लोर पर किराए के फ्लैट में रह रहा था। फ्लैट से बदबू आने पर बिल्डिंग के लोगों ने बुधवार को पुलिस को सूचना दी थी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
आरोपी मनोज साने का फोटो न्यूज एजेंसी ANI ने जारी किया है।
आरोपी मनोज साने का फोटो न्यूज एजेंसी ANI ने जारी किया है।

तीन से चार दिन पहले की गई महिला की हत्या
मुंबई पुलिस के DCP जंयत बजबाले ने बताया- हमें फ्लैट में एक महिला की लाश के टुकड़े मिले। ये टुकड़े सड़ चुके थे, जिन्हें देखकर अनुमान है कि मर्डर तीन-चार दिन पहले किया गया था। हमने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

123
123

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button