August 3, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
शर्म करो एमएस साहब ! सरकारी नौकरी की मलाई खा रहे, लेकिन बिलासपुर में चला रहे निजी क्लिनिक – कब बंद होगा ये दोहरा खेल ?1200 नशीले इंजेक्शन के साथ युवक गिरफ्तारधमतरी में गौ-तस्करी करते सात आरोपी गिरफ्तार2 लाख के ईनामी नक्सली सहित 3 नक्सली गिरफ्तारमंत्री राजवाड़े ने शबरी एंपोरियम, और गारमेंट फैक्ट्री का किया अवलोकन2 से 15 अगस्त तक तीन चरणों में हो रहा हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजनफर्जी IPS ने रिपोर्टर को किया फोन, ठगी की कोशिशउपभोक्ताओं को मिलेगी हर 30 मिनट की बिजली खपत की जानकारीअब गांजा पीने वाले भी जाएंगे जेल, रायपुर पुलिस ने शुरू की कार्रवाईधारासिव के पनखत्ती तालाब में मिला अज्ञात भ्रूण, इलाके में सनसनी
छत्तीसगढ़

अरनपुर में हुई नक्सल घटना में शामिल 2 और माओवादियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

10.05.23|  छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर में हुई नक्सल घटना में शामिल 2 और माओवादियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये दोनों भी नक्सलियों के मलांगिर एरिया कमेटी में मिलिशिया सदस्य के रूप में सक्रिय थे। जिन्हें अरनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों से गिरफ्तार किया गया हौ। 2 दिन पहले भी पुलिस ने इस घटना में शामिल 7 नक्सलियों को पकड़ा था। जिनमें 3 नाबालिग भी शामिल थे। इस मामले में अब तक कुल 9 नक्सलियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।

गिरफ्तार माओवादी सुक्का ताती और पांडु ताती पिछले कई सालों से नक्सलियों के लिए काम कर रहे थे। बड़े लीडरों के कहे अनुसार IED प्लांट करना, सड़क काटना, पुल-पुलिया को नुकसान पहुंचाने जैसे काम किया करते थे। इनकी गिरफ्तारी के बाद जब इनसे पूछताछ की गई तो बताया कि, दरभा डिवीजन के नक्सली लीडर्स के कहने पर IED ब्लास्ट कर DRG जवानों से भरी एक वाहन को उड़ाया था। इस वारदात में 10 जवान समेत एक वाहन चालक ने अपनी शहादत दी थी।

नक्सलियों ने करीब 40 से 50 किलो की IED का इस्तेमाल किया था। SP बोले- पुछताछ में हुए खुलासे दंतेवाड़ा के एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि इन सभी नक्सलियों से पूछताछ की गई, जिसमें कई खुलासे भी हुए हैं। इन लोगों ने जिन-जिन बिंदुओं पर जानकारी दिए हैं उसकी जांच भी की जा रही है। साथ ही अरनपुर के आसपास के इलाकों में लगातार सर्चिंग भी की जा रही है। कुछ दिनों के अंदर और खुलासे किए जाएंगे।

नक्सलियों ने दंतेवाड़ा-जगरगुंडा मार्ग पर अरनपुर और समेली कैंप के बीच IED प्लांट कर रखी हुई थी। जवान अरनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में सर्चिंग के लिए गए हुए थे। जहां नक्सलियों के साथ मुठभेड़ भी हुई थी। मुठभेड़ में कामयाबी हासिल कर डीआरजी के जवान जिला मुख्यालय लौट रहे थे। इस बीच माओवादियों ने IED ब्लास्ट कर जवानों से भरी गाड़ी को उड़ा दिया था। जिसमें 10 DRG जवान समेत एक वाहन चालक शहीद हो गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close