राजनीतीराज्य समाचार

सीएम बघेल ने प्रधानमंत्री पर साधा निशाना, कहा -‘बजरंगबली के नाम से आप गुंडागर्दी कर रहे..’

03.05.23| कर्नाटक में जारी कांग्रेस के मेनिफेस्टो में बजरंग दल को बैन करने की बात पर सियासी घमासान मच गया है. वहीं पीएम मोदी ने भी चुनाव को देखते हुए इस मुद्दे को बजरंग बली से जोड़ा दिया है. वहीं इस मुद्दे पर सीएम भूपेश बघेल ने कहा, मोदी जी फेंकने में बहुत माहिर हैं. जो चीज पाकिस्तान का यह उसको भारत का बता देते हैं. बैन लगाने की बात बजरंग दल को कहा गया है. बजरंग बली को नहीं कहा गया है.

आगे सीएम बघेल ने कहा, बजरंगबली के नाम से आप गुंडागर्दी कर रहे हो. बजरंगबली का नाम जोड़ना उचित नहीं है. अयोध्या के राम मंदिर का ताला खुलवाने का काम राजीव गांधी ने किया था. कितना झूठ बोलेंगे प्रधानमंत्री के रूप में. प्रधानमंत्री इतना झूठ बोलते हैं कि, लोग उनकी बातों को गंभीरता से नहीं ले रहे. इसमें भी झूठ बोल गए. छत्तीसगढ़ में कम गुंडागर्दी कर रहे हैं हम सब देख रहे हैं.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

वहीं छत्तीसगढ़ में भी बजरंग दल को बैन करने पर सीएम भूपेश बघेल ने कहा, यहां गड़बड़ की तो ठीक भी कर दिए हैं हम लोग. जरूरत पड़ेगी तो यहां भी सोचेंगे.

प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस के चुनावी घोषणापत्र में बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने का वादा करने के लिए सोमवार को मुख्य प्रतिद्वंद्वी दल पर निशाना साधा था। उन्होंने इसे भगवान हनुमान की पूजा करने वालों को ताले में बंद करने की कोशिश करने का कांग्रेस का प्रयास करार दिया था। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस ने पहले भगवान राम को ताले में बंद कर किया और अब वह ‘जय बजरंग बली’ का नारा लगाने वालों को ताले में बंद करना चाहती है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button