राज्य समाचार

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, परिजनों ने लगाया आरोप दहेज के नाम पर पीटा गया

Spread the love

19.04.23| बिलासपुर में मध्यप्रदेश के ग्वालियर की बेटी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। विवाहिता के परिजनों ने आरोप लगाया है कि दहेज के नाम पर लाठी व पाइप से पीटा गया है, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बावजूद सही उपचार नहीं कराने के कारण उसकी मौत हो गई। मायकेवालों ने इस पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, ग्लालियर के आजाद नगर मुराद गली निवासी रूबी (28) की शादी चार साल पहले तेलीपारा नंदू गैरेज के पीछे रहने वाले सागर शर्मा पिता सनातन शर्मा से हुई थी। दोनों की एक साल की बेटी भी है। धीरज जोशी पिता विनोद जोशी (30) ने बताया कि रूबी उनकी छोटी बहन थी। बीते तीन अप्रैल को उसके ससुरालवालों ने मिलकर बाल पकड़कर लाठी, डंडे और पाइप से मारपीट की, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। फिर उसे बीमार बताकर सिम्स लेकर गए। स्थिति गंभीर होने पर उसे नेहरू नगर स्थित प्राइवेट अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां वह आईसीयू में भर्ती रही।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

रूबी के पति सागर शर्मा ने तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उसके मायके वालों को फोन किया। उसने बताया कि रुबी को चक्कर आया था, जिसके बाद वह गिर गई है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंगलवार को परिजनों की मौजूदगी में उपचार के दौरान रूबी की मौत हो गई। उसके मौत के बाद परिजनों ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद से ही पति सागर शर्मा, पिता सनातन शर्मा, सास गीता शर्मा मायके से उसे दहेज लाने के लिए दबाव डालते थे। साथ ही रूबी उसके साथ मारपीट करते थे। मारपीट से रूबी की तबीयत बिगड़ी है। लेकिन, उन्हें चक्कर खाकर गिरने की बात कही गई थी।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button