August 3, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
उपभोक्ताओं को मिलेगी हर 30 मिनट की बिजली खपत की जानकारीअब गांजा पीने वाले भी जाएंगे जेल, रायपुर पुलिस ने शुरू की कार्रवाईधारासिव के पनखत्ती तालाब में मिला अज्ञात भ्रूण, इलाके में सनसनी11 लाख की लूट निकली फर्जी: कर्ज से उबरने रची थी साजिश, आरोपी गिरफ्तारउद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन को 14419 सदस्य बनाने पर मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया सदस्यता रत्न सम्मान से सम्मानितकलेक्टर ने वनांचल ग्राम खोभा, जोब एवं पंडरापानी का किया सघन निरीक्षणनहर में डूबने से युवक की मौतलाखों के गांजे के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर सुभाष तिवारी गिरफ्तारधर्मांतरण और मानव तस्करी के आरोप में गिरफ्तार ननों को मिली जमानतकोरबा पुलिस की क्राइम मीटिंग: अपराध नियंत्रण और यातायात व्यवस्था पर जोर
Uncategorizedछत्तीसगढ़राजनीती

रायपुर पहुंचे छत्तीसगढ़ के नये राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन, सीएम बघेल ने किया स्वागत

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

22.02.23|छत्तीसगढ़ के नये राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन रायपुर पहुंच गये हैं। बुधवार सुबह 10 बजे के करीब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हवाई अड्‌डे पहुंचकर उनका स्वागत किया। सरकार के वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी राज्यपाल का स्वागत करने पहुंचे थे। वहां गार्ड ऑफ ऑनर के बाद राज्यपाल को राजभवन लाया गया। गुरुवार को राजभवन के दरबार हॉल में उनका शपथ ग्रहण समारोह होना है।

नये राज्यपाल आज सुबह तक आंध्र प्रदेश में थे। विजयवाड़ा स्थित राजभवन से उन्होंने सुबह 7.30 बजे विदाई ली। वहां से एक विशेष विमान से वे 10 बजे रायपुर के स्वामी विवेकानंद हवाई अड्‌डे पर पहुंचे। यहां पहले से मौजूद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, विधायक कुलदीप जुनेजा, महापौर एजाज ढेबर आदि ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया।

मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा सहित प्रशासन और पुलिस के अफसरों राज्यपाल को पुष्प गुच्छ भेंट किया। राज्य पुलिस के जवानों ने राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। उसके बाद राज्यपाल का काफिला राजभवन के लिए रवाना हो गया। हवाई अड्‌डे के बाहर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, नए राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन अनुभवी राजनेता हैं। वे पांच बार विधायक रहे, अनेक विभागों के मंत्री रहे और राज्यपाल के रूप में भी उन्होंने अपनी सेवाएं दी। छत्तीसगढ़ को उनके अनुभवों का लाभ मिलेगा। सरकार ने एक दिन पहले ही अनुसुईया उइके को मणिपुर के लिए विदा किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close