11/04/2026

सोशल मीडिया में पूर्व सीएम का फर्जी अकाउंट बनाकर लोगों से मांगे पैसे, डॉ रमन सिंह ने ठगों से बचने की करी अपील

0

09.02.23| सोशल मीडिया में फर्जी अकाउंट बनाकर लोगों से साइबर ठगी के मामले तेजी से बढ़े हैं। ताजा मामला रायपुर से सामने आया है। यहां साइबर ठग ने पूर्व मुख्‍यमंत्री डा रमन सिंह का फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर पैसे की मांग कर रहा है।

मामला सामने आने पर पूर्व मुख्‍यमंत्री डा रमन सिंह ने ऐसे ठगों से बचने की अपील की है। उन्होंने खुद इसकी जानकारी अपने फेसबुक पेज पर साझा की है। कहा कि किसी ने उनका फर्जी फेसबुक अकाउंट बना लिया है और लोगों से पैसों की मांग की जा रही है। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि किसी भी प्रकार का लेनदेन न करें।

उन्‍होंने सोशल मीडिया पर लिखा है, फेसबुक पर मेरे नाम से एक फेक प्रोफाइल बनाकर प्रदेशवासियों को आर्थिक लेन-देन के लिए संदेश भेजे जा रहे हैं। मैं आप सभी से निवेदन करता हूं कि ऐसे किसी भी संदेश के छलावे में न आएं और आनलाइन ठगी से बचें।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed Latest News