राज्य समाचार

मनेंद्रगढ़ पुलिस की इनोवा कार जबलपुर के पास दुर्घटनाग्रस्त, ASI चौहान ICU में

Spread the love

03.12.22| छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ पुलिस की इनोवा कार जबलपुर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। मनेंद्रगढ़ पुलिस मध्यप्रदेश के नीमच से आरोपी को लेकर आ रही थी। हादसा जबलपुर में भेड़ाघाट इलाके के ग्राम कूड़न के पास हुई है। इस भीषण हादसे में ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं आरोपी और 5 पुलिसकर्मी समेत 6 लोग घायल हो गए हैं, जिनका इलाज मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। इनमें से ASI दिनेश चौहान की हालत गंभीर बताई जा रही है।

इस मामले में मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी को लेकर मनेंद्रगढ़ पुलिस नीमच से वापस लौट रही थी। अभी उनकी गाड़ी जबलपुर में भेड़ाघाट के पास पहुंची ही थी कि तभी तड़के 4 बजे ड्राइवर आकाश राजवाड़े को झपकी लग गई। जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में वाहन चालक आकाश राजवाड़े की मौके पर ही मौत हो गई। वाहन में आरोपी राकेश कुमार तमर के साथ मनेंद्रगढ़ सिटी कोतवाली प्रभारी सचिन सिंह, एएसआई दिनेश चौहान, प्रधान आरक्षक इश्तियाक खान, आरक्षक प्रमोद यादव और आरक्षक जितेंद्र ठाकुर सवार थे।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

कार में सवार सभी पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जिन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से ASI दिनेश चौहान की हालत गंभीर बताई गई है। आरोपी राकेश कुमार और बाकी पुलिसकर्मियों की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। एसपी टीआर कोशिमा ने जबलपुर पुलिस से घटना और घायलों के हालत के बारे में जानकारी ली है।

नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज जबलपुर के अधीक्षक डॉ अरविंद शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि मृतक आकाश के शव को फिलहाल मर्चुरी में रखवाया गया है। ASI दिनेश चौहान गंभीर हैं, इसलिए उनका इलाज ICU में चल रहा है। बाकी पुलिसकर्मियों और आरोपी को मामूली चोट लगी है, उनका इलाज भी किया गया है।

जिस आरोपी राकेश कुमार को पुलिस पकड़कर मनेंद्रगढ़ ला रही थी, उस पर धारा 354 के तहत केस दर्ज है। उस पर महिला का आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने का आरोप है। पुलिस उसी को पकड़ने के लिए मध्यप्रदेश के नीमच गई थी, जहां से उसे लेकर लौटते वक्त हादसा हो गया।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button