राज्य समाचार

कालोनियों के गार्डन सजेंगे अमृत मिशन से : मेयर

उघान समितियों की बैठक ली गई

बिलासपुर। मेयर किशोर राय की अध्यक्षता में शुक्रवार को उद्यान विकास समिति की बैठक हुई। इसमें उन्होंने कालोनी वासियों के मांग के अनुसार शहर के सभी उद्यानों का विकास करने की बात कही। बैठक में अमृत मिशन के सहायक अभियंता सुरेश बरुआ व डिप्टी टीम लीडर रितेश दास उपस्थित थे।
शहर के कालोनियों में नगर निगम की ओर से निर्माण किए गए उद्यानों के विकास व रख-रखाव के लिए समिति का बनाई गई है। मेयर ने इन समितियों की बैठक लेते हुए कहा कि अमृत मिशन उद्यान विकास के अंतर्गत उद्यानों का विकास करने की बात कही। इस दौरान समिति अध्यक्ष डॉ. बीपी सोनी, सचिव अनित गुप्ता, सुकांत वर्मा, पार्षद संजय गुप्ता, शीला पिल्ले ने उद्यान के विकास संबंधी सुझाव दिए। सदस्यों ने कहा कि अज्ञेय नगर उद्यान में प्रकाश व्यवस्था सहित मरम्मत कार्य की जरूरत है। इस पर मेयर ने अमृत मिशन के डिप्टी टीम लीडर दास को तत्काल मौके का निरीक्षण कर कार्य शुरू करने निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने समिति के बताए गए सभी तरह के कार्यों को निगम मद से करने की बात कही। जिसका समिति के सदस्यों ने स्वागत किया।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button