राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें

छत्तीसगढ़ के स्कूली बच्चे देखेंगे चंद्रयान की लैंडिंग:स्कूल शिक्षा विभाग ने DEO को दिया आदेश, लाइव नहीं देख पाए तो अगले दिन रिकॉर्डेड दिखाएं

छत्तीसगढ़ के सभी स्कूलों के बच्चे चंद्रयान-3 की चांद पर लाइव लैंडिंग देखेंगे। इसके लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने सभी DEO को आदेश जारी कर दिया है। जिसके अंतर्गत सभी स्कूलों, पोटाकेबिन विद्यालयों में पढ़ रहे बच्चों को इसरो के यूट्यूब चैनल,फेसबुक और दूरदर्शन टीवी चैनल के माध्यम से सीधा प्रसारण दिखाना होगा। ये कार्यक्रम शाम 5:30 बजे से लेकर 6:30 बजे तक होगा।

आदेश में भी कहा गया है कि 23 अगस्त की शाम यदि किसी कारणवश ये दिखाना संभव न हो पाए। तो अगले दिन 24 अगस्त को सुबह कार्यक्रम की रिकॉर्डिंग स्टूडेंट और टीचरों को दिखाया जाए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

दरअसल ऐसा करने के पीछे उद्देश्य है कि विद्यार्थियों में भारत के वैज्ञानिकों की उपलब्धियों को दिखाकर उन्हें गर्व महसूस कराया जा सके। साथ ही उनकी भी अंतरिक्ष विज्ञान की ओर रुचि बढ़े, वे भी भविष्य के भारत में अपना योगदान दे सकें

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button