राज्य समाचार

अज्ञात वाहन ने आरक्षक दंपति को मारी ठोकर, मौके पर मौत

Spread the love

27.11.22| राखी थाना इलाके में हुए सड़क हादसे में आरक्षक दंपति की मौत हो गई है. मृतकों का नाम विजय राजपूत और आरती राजपूत बताया जा रहा है. अज्ञात वाहन ने निमोरा के पास दोनों को ठोकर मारकर मौके से फरार हो गया. आरक्षक विजय राजपूत धमतरी जिले के केरेगांव में पदस्थ था. दोनों शनिवार को कार द्वारा बिलासपुर से धमतरी लौट रहे थे, इसी दौरान आधी रात को ये हादसा हुआ.

पुलिस सहायता केंद्र जिला अस्पताल धमतरी से मिली जानकारी के अनुसार धमतरी शहर के आमा तालाब निवासी पुलिस आरक्षक विजय राजपूत अपनी पत्नी आरती राजपूत और दो बच्चों के साथ शादी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बिलासपुर गए थे. शादी समारोह में शामिल होकर 26 नवंबर को वे सब धमतरी वापस लौट रहे थे.

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

इस बीच निमोरा रायपुर के पास रात करीब दो बजे अज्ञात वाहन ने उनके कार को जबरदस्त टक्‍कर मार दी. घटना में कार क्षतिग्रस्त हो गई और कार में सवार आरक्षक की पत्नी आरती राजपूत 28 वर्ष की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. जबकि आरक्षक पति विजय राजपूत को चोट आई थी. कुछ देर बाद इनकी भी मौत हो गई.

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button