17/04/2026

यह भारत जोडो यात्रा का असर है कि मोहन भागवत मस्जिद और मजार दोनों जगह गए- मुख्यमंत्री

0

27.09.22| मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बयान दिया है। मोहन भागवत के मस्जिद जाने के मामले में बघेल का बयान सामने आया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि यह भारत जोडो यात्रा का असर है कि मोहन भागवत मस्जिद और मजार दोनों जगह गए। इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष के लिए कहा कि इस रेस में कोई भी शामिल हो सकता है और मैं इस मामले में अपने आप को जूनियर समझता हूं। इसके लिए काफी अनुभव होना जरूरी है.

इस बीच मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने का संकेत दिया है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि मेरे कई दोस्त मुझसे कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने के लिए कह रहे हैं। लेकिन 30 सितंबर तक इंतजार कीजिए, चीजें स्पष्ट हो जाएंगी।

दरअसल, कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 30 सितंबर है। बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए घोषित कार्यक्रम के अनुसार, नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया 24 से 30 सितंबर तक चलेगी। नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि आठ अक्टूबर है। एक से अधिक उम्मीदवार होने पर 17 अक्टूबर को मतदान होगा और नतीजे 19 अक्टूबर को घोषित किये जाएंगे।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed Latest News