राजनीतीराज्य समाचार

राजनीतिक दलों की गतिविधियां शुरू, सरपंच सहित 50 भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी की ज्वाइन

Spread the love

24.09.22| छत्तीसगढ़ में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर राजनीतिक दलों की गतिविधियां शुरू हैं। इसके मद्देनजर राजनीतिक पार्टियां कार्यकर्ताओं की जोड़-तोड़ करने में लगी हुई हैं, चित्रकोट विधानसभा के विधायक राजमन बेंजाम के समक्ष लोहंडीगुड़ा ब्लाक के ग्राम पंचायत तोयर के सरपंच एवं 50 भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की है। विधायक राजमन बेंजाम विधानसभा क्षेत्र का लगातार दौरा कर रहे हैं इसी सिलसिले में ग्राम पंचायत तोयर में जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया था इसी कार्यक्रम में स्थानीय सरपंच अरुण कवासी और भाजपा के 50 कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हो गए। इधर कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष की पदयात्रा को लेकर छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से राजनीति शुरू हो गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम नवरात्रि के अवसर पर 26 सितंबर से 4 दिनों तक 162 किलोमीटर की पदयात्रा कोंडागांव से दंतेवाड़ा तक करने जा रहे हैं। इस पदयात्रा में शामिल होने के लिए कोंडागांव के कांग्रेस नेताओं ने आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव से मुलाकात कर उन्हें आमंत्रित किया।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button