देश विदेशराजनीतीराज्य एव शहर

भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्य कल आएंगे रायपुर, हल्ला बोल आंदोलन में शामिल होंगे

23.08.22| भारतीय जनता युवा मोर्चा राजधानी रायपुर में बेरोजगारी की मुद्दे को लेकर 24 अगस्त को मुख्यमंत्री निवास घेराव करने जा रही है। इस हल्ला-बोल प्रदर्शन में प्रदेश भर से भारी संख्या में युवा जुटेंगे। वहीं इस प्रदर्शन में शामिल होने भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्य कल रायपुर पहुंचेंगे।

जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या 24 अगस्त को सुबह 9:40 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। विमानतल पर बड़ी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। स्वागत के उपरांत वे विमानतल से प्रदेश भाजपा कार्यालय रवाना होंगे, जहां भाजयुमो कार्यकर्ता कई स्थानों पर भाजयुमो अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या का स्वागत करेंगे। सूर्य सुबह 10:30 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचेंगे। वे दोपहर 1 बजे भाजयुमो के हल्ला बोल आंदोलन में शामिल होंगे और आंदोलन के उपरांत शाम को दिल्ली रवाना होंगे।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button