करियरराज्य समाचार

छत्तीसगढ़ी गायक गोफेलाल गेंदले गिरफ्तार, साथी के साथ मिलकर युवक का कुचला सिर..

Spread the love

29.07.22| छत्तीसगढ़ के जाने माने गायक गोफेलाल गेंदले को पुलिस ने हत्या के मामले में गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक गायक गोफेलाल गेंदले ने अपने साथी के साथ मिलकर एक युवक की हत्या कर दी है। आरोपियों ने पत्थरों से युवक का सिर कुचलकर मौत के घाट उतारा फिर शव को पूल के नीचे फेंक दिया। मामले में पुलिस ने गायक गोफेलाल गेंदले को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद गोफेलाल गेंदले ने हत्या की बात स्वीकार कर ली है। वहीं उसका साथी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक घटना 21 जुलाई की है। सुबह 7 बजे धरमपुरा से दशरंगपुर के बीच में निर्माणाधीन पुल के पास एक युवक घायल पड़ा मिला था। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उसके सिर, आंख, नाक, जबड़े और पीठ पर गंभीर चोट के निशान थे। शव की शिनाख्त बेमेतरा के नवागढ़, हरिहरपुर निवासी राज कुमार पात्रे (33) के रूप में हुई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद हत्या का मामला दर्ज कर लिया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पुलिस जांच में पता चला है कि, लगभग 5-6 महिने पहले गोफेलाल गेंदले ने एक चोरी का ट्रैक्टर खरीदा था। पुलिस को इसकी जानकारी होने पर गेंदले के दोस्त राजकुमार पात्रे ने आरोप अपने ऊपर ले लिया और जेल चला गया। इसके बदले में दोनों के बिच सौदा भी हुआ था। जेल से छूटने के बाद राजकुमार ने गोफेलाल से बाइक और रुपए की डिमांड की। बार-बार दबाव बनाने पर तंग आकर 20 जुलाई को गोफेलाल ने हत्या की साजिश रची। इसके बाद अपने साथी मनीष अनंत के साथ राजकुमार की हत्या कर दी।

मिली जानकारी के अनुसार 20 जुलाई को जब राजकुमार गांव लौटा तो गोफेलाल, मनीष और टेमरी गांव निवासी देवचरण के साथ सबने शराब पी। इसके बाद कार में बैठकर सब धरमपुरा-दशरंगपुर के बीच पहुंचे। वहां गोफेलाल और मनीष राजकुमार से झगड़ा और मारपीट करने लगे। यह सब देख देवचरण वहां से भाग गया। राजकुमार का सिर कुचलकर उसे मरा समझ पुल के नीचे फेंकर भाग गए।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button