राज्य समाचार

तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त

20.06.22| कोंडागांव जिले में तेज रफ्तार 407 वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें 5 लोग सवार थे, जिसमें से एक घायल हो गया। घायला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना में वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। हादसा नेशनल हाइवे 30 चिचाडी पुल के पास हुआ। 407 के वाहन चालक प्रफ्फुल कुमार चक्रधारी ने बताया कि एक टेंट हाउस से टेंट सामान भरकर कांकेर से जगदलपुर जा रहे थे कि अचानक नेशनल हाईवे 30 चिचाड़ी पुल के समीप अचानक दुर्घटना हो गई।

गाड़ी में 5 लोग सवार थे। घटना में प्रदीप बघेल नाम के व्यक्ति को चोट आई है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, बाकी सुरक्षित है। वहीं हादसे में वाहन क्रमांक CG 04 MQ 0920 के चारों चक्के ऊपर हो गए और वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि वाहन की रफ्तार बहुत तेज थी, जिसके कारण दुर्घटना हुई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button