अन्तर्राष्ट्रीयदेश विदेशराजनीतीराज्य एव शहर

जंतर मंतर पर कांग्रेस ने किया ‘सत्याग्रह’, सीएम बघेल सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

20.06.22| अग्निपथ योजना और ED द्वारा राहुल गांधी को समन जारी करने के विरोध में जंतर मंतर पर कांग्रेस ने ‘सत्याग्रह’ किया। इस दौरान छग के सीएम भूपेश बघेल, सलमान खुर्शीद, मल्लिकार्जुन खड़गे सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा – क्या ये 46,000 युवकों को तैयार करके RSS में लाना चाहते हैं।

क्या किसी देश में ऐसा हुआ है कि 4 साल ट्रेनिंग देकर उसके बाद उसे छोड़ देना। आप सिर्फ़ 4 साल तक ट्रेनिंग और उन्हें स्टाइपेंड देकर उन्हें चुनाव तक व्यस्त रखने के लिए यह काम कर रहे हैं. आप ऐसा इसलिए कर रहे हैं ताकि जो युवा महंगाई, बेरोजगारी के ख़िलाफ़ दूसरी जगहों पर विरोध कर रहे हैं, उनकी दिशा को भटकाया जाए.

ANI से बातचीत करते अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि हम चाहते हैं कि देश के नौजवानों के साथ खिलवाड़ ना हो। क्यों लोगों को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है? आप बोल दो की हम सैलेरी और पेंशन नहीं दे सकते… आप हम सब को बुलाइए, हम आपको सुझाव देंगे क्योंकि ये फौज मोदी जी की नहीं बल्कि हिंदुस्तान की है.

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button