राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें

VHP प्रमुख ने की गोधन न्याय योजना की तारीफ, नूपुर शर्मा मामले में यह कहा…

Spread the love

18.06.22| रायपुर में शनिवार को विश्व हिंदू परिषद( VHP) की तरफ से दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक की शुरुआत की गई। इस बैठक में शामिल होने विश्व हिंदू परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार रायपुर पहुंचे हुए हैं। मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने कुछ अहम बयान दिए।

आलोक कुमार ने कहा कि काशी विश्वनाथ और मथुरा कृष्ण जन्म स्थल पर किसी तरह का विवाद नहीं होना चाहिए । यह जगह हिंदुओं की है, हिंदुओं को मिलनी चाहिए। यह विश्व हिंदू परिषद के एजेंडे में भी है, इसे लेकर विश्व हिंदू परिषद कार्य कर रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

छत्तीसगढ़ में चलाई जा रही गोधन न्याय योजना को लेकर आलोक कुमार ने सराहना करते हुए कहा कि एक अच्छा कदम है। उन्होंने राम वन गमन पथ प्रोजेक्ट को भी एक अच्छा प्रोजेक्ट बताया। रायपुर के वीआईपी रोड स्थित निरंजन धर्मशाला में विश्व हिंदू परिषद की राष्ट्रीय बैठक 2 दिनों तक चलेगी । इस दौरान छत्तीसगढ़ में विश्व हिंदू परिषद के द्वारा किए जा रहे सेवा के कार्यों का प्रजेंटेशन भी होगा। आने वाले दिनों में संगठन की कार्यप्रणाली को लेकर दिग्गज अपनी राय रखेंगे।

भारतीय जनता पार्टी की प्रवक्ता रहीं नूपुर शर्मा के मुस्लिम समुदाय को लेकर की गई टिप्पणी के मामले पर आलोक कुमार ने कहा कि इस पर कानून और अदालतें अपना फैसला करेंगी। इसके लिए मुस्लिम समाज द्वारा की जा रही हिंसा सही नहीं है। उनके खिलाफ भी संवैधानिक कार्रवाई होनी चाहिए। पुलिस सक्षम है। यदि जरूरत पड़े तो विश्व हिंदू परिषद इस मामले में सामने आएगा।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button