राज्य समाचार

सीएम विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को रामनवमी की दी शुभकामनाएँ, जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए कहा कि…

रायपुर(ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने समस्त प्रदेशवासियों को रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। इस पावन अवसर पर उन्होंने सभी नागरिकों के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जीवन आदर्श, साहस और धर्म के पथ पर चलने की प्रेरणा देता है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि भगवान श्रीराम का ननिहाल होने का गौरव छत्तीसगढ़ की धरती को प्राप्त है। वनवास काल के दौरान श्रीराम ने अपने जीवन के महत्वपूर्ण वर्ष यहीं व्यतीत किए। छत्तीसगढ़ का कण-कण प्रभु श्रीराम की स्मृतियों से ओत-प्रोत है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे रामनवमी के अवसर पर भगवान श्रीराम के आदर्शों को जीवन में अपनाएँ और एक समरस, समृद्ध तथा संस्कारित समाज के निर्माण में अपना योगदान दें।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button