राजनीतीराज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें

‘छत्तीसगढ़ आए सभी विधायकों ने वोट दिया है’- हरियाणा राज्यसभा चुनाव पर सीएम बघेल

12.06.22| सीएम भूपेश बघेल ने आज पत्थलगांव जाने से पहले मीडिया से बात की। इस दौरान जब सीएम भूपेश से जब पुछा गया कि बस्तर बदल रहा है लेकिन बीजेपी इस बात को मानने को तैयार नहीं है, इस पर सीएम ने कहा – वे जाएंगे तो देखेंगे और उल्टा चश्मा पहनेंगे तो कहाँ से उन्हें दिखेगा। वहां किसान, आदिवासी, व्यापारी वहां के नौजवान हैं उनसे बात करें तो समझ आएगा। वहां की सड़कों को देख लीजिए। पहले और अब की स्थिति देख लीजिए। सड़क, पोल, पुलिया सब बनाया जा रहा है।

वहां पपीता का भी उत्पादन हो रहा है, कॉफी का उत्पादन भी हो रहा है। फसल का रकबा भी बढ़ा है, देश का लगभग 74 प्रतिशत लघु वन उपज छत्तीसगढ़ खरीद रहा है। लघु वन उपज की कीमत भी बढ़ी है, मिलेटस मिशन हमने शुरू किया है उसके माध्यम से कोदो, कुटकी रागी भी खरीद रहे हैं। लोगों की आय बढ़ी है। रमन सिंह के राज में जितना बैंक नहीं खुला उससे ज्यादा बैंक की मांग अब यहाँ है। सभी विधानसभा में बैंक की मांग की जा रही है। किसान, लघु वन उपज संग्राहक इसकी मांग कर रहे हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

हरियाणा राज्यसभा चुनाव में हार पर सीएम ने कहा – जितने विधायक यहाँ आए थे उन सभी ने वोट डाला है लेकिन दुर्भाग्य से हो नहीं पाया। हम उम्मीद कर रहे थे कि हमें पूरे वोट मिलेंगे लेकिन वोट मिल नहीं पाया।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button