15/04/2026

सरफिरे आशिक ने ट्यूशन जा रही छात्रा की टंगिया मार कर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

0

बालोद। बालोद जिले में सनकी आशिक ने ट्यूशन के लिए निकली नाबालिग छात्रा की टंगिए से हत्या कर दी. इस कत्ल से इलाके में सनसनी फैल गई है. दरअसल, सुबह-सुबह खून से लथपथ छात्रा की लाश मिली है. शव के पास खून से सनी टंगिया भी मिली है. प्रेम प्रसंग के कारण हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है. आरोपी ने छात्रा की गर्दन पर टंगिया से वार कर हत्या की है. मिली जानकारी के मुताबिक साकरा गांव के पास हत्या हुई है. बरही गांव में रहने वाला रवि निषाद ने भूमिका कोसरे को धारदार हथियार से मार दिया. सूचना पर पुलिस मौके पर उपस्थित थे बॉडी को पीएम के लिए रवाना किया गया है. मामले में एएसपी प्रज्ञा मेश्राम ने बताया कि एकतरफा प्रेम प्रसंग का मामला है. बहुत लंबे समय से ये लड़की को परेशान कर रहा था. आज ट्यूशन के लिए जाते वक्त इसने हत्या की वारदात को अंजाम दिया है. आरोपी को पकड़ लिया गया है. आगे की विवेचना जारी है. गांव में शांति व्यवस्था कायम है.

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed Latest News