छत्तीसगढ़

बिलासपुर में कारोबारी ने फार्म हाउस में महिला से किया रेप,

Spread the love
Listen to this article

01.06.22| बिलासपुर में महिला के साथ रेप करने वाले कॉलोनाइजर और सब्जी कारोबारी पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। महिला काम की तलाश में बिलासपुर आई थी, तब कारोबारी ने उसे अपने घर में काम देने बोला था। महिला जब उसके घर गई, तब वह अपनी कार में बैठाकर फार्म हाउस ले गया, जहां उसे चाकू दिखाकर, धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया। मामला चकरभाठा थाने क्षेत्र का है।

घटना के बाद महिला डर गई थी और अपने पति को भी इसकी जानकारी नहीं दे रही थी। बाद में पति को बताने के बाद वह डेढ़ माह बाद शिकायत लेकर थाने पहुंची। पुलिस के केस दर्ज नहीं करने पर महिला ने IG से गुहार लगाई। उनके निर्देश पर अब जाकर पुलिस ने रेप का केस दर्ज किया है। चकरभाठा पुलिस का कहना है कि महिला शिकायत लेकर पहुंची, तब पुलिस ने प्रारंभिक जांच की थी। जांच के दौरान महिला के बयान में विरोधाभास नजर आया। इसके चलते पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। अब पुलिस अफसरों के निर्देश पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के लिए आरोपी कारोबारी और महिला के मोबाइल की जांच की जा रही है। इसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button