राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें

36 किलो गांजे के साथ 2 तस्कर पकड़े गए

Spread the love

बालोद पुलिस ने 2 गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपी स्वतंत्रता दिवस की आड़ में गांजा खपाने की फिराक में थे। उनके पास से 2 लाख 52 हजार रुपए का गांजा जब्त किया गया है। मामला सनौद थाना क्षेत्र का है।

सनौद के थाना प्रभारी भुजबल साहू ने बताया कि मुखबिर से कार में गांजा ले जाने की सूचना मिली थी। जिसके बाद सनौद तिराहा चौक पर संदिग्ध सफेद रंग की कार को रोका गया। कार की तलाशी लेने पर 2 सफेद बोरी में 8 भूरे रंग के पैकेट में करीब 36 किलो गांजा बरामद हुआ।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

पुलिस ने गांजे के साथ कार में सवार दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। जब्त गांजे की कीमत 2 लाख 52 हजार रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने कार और दोनों आरोपियों के मोबाइल को भी जब्त कर लिया है। गांजा समेत कुल 3 लाख 62 हजार का सामान जब्त किया गया है।

राजस्थान के हैं दोनों आरोपी

गिरफ्तार दोनों आरोपी राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के रहने वाले हैं। दोनों आरोपियों के नाम अशोक प्रजापत (27 वर्ष) और भगवान सिंह राजपूत (22 वर्ष) हैं। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button